Unwanted Record For Pakitan: शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की कैप्टेंसी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) बांग्लादेश के टूर पर है जहां वो बीते बुधवार, 11 मार्च को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले (BAN vs PAK 1st ODI) में बांग्लादेश के सामने बिल्कुल ही बेबस नज़र आए और 115 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 8 विकेट से बुरी तरह हारे। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस ODI सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था जहां बांग्लादेश के कैप्टन मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम चार नए वनडे खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थी, ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि वो कुछ कमाल जरूर करेंगे।

Advertisement

हालांकि हुआ इसका एक दम उल्टा और ये पाकिस्तानी टीम सिर्फ 30.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये पाकिस्तान का बांग्लादेश के सामने सबसे कम स्कोर है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने कभी भी वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ 150 या उससे कम का स्कोर नहीं बनाया था।

बता दें कि शाहीन अफरीदी की कैप्टेंसी वाली पाकिस्तानी टीम ने 27 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वो साल 1999 में बांग्लादेश के सामने नॉर्थम्प्टन के मैदान पर वनडे मैच में 44.3 ओवर में 161 रनों पर ऑल हुई थे जो कि उनका सबसे कम स्कोर था।

बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान का सबसे कम ODI स्कोर

  • साल 2026 - 114 रन (ढाका)
  • साल 1999 - 161 रन (नॉर्थम्प्टन)
  • साल 2011 - 177 रन (चट्टोग्राम)
  • साल 2002 - 202 रन (चट्टोग्राम)
  • साल 2018 - 202/9 रन (अबू धाबी)
Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का अगला मुकाबला शुक्रवार, 13 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में ही खेला जाएगा। मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, ऐसे में अगर वो दूसरा वनडे भी जीत जाते हैं तो वो सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त प्राप्त कर लेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार