20 दिसंबर, कटक (CRICKETNMORE)। कटक में खेले गए पहले टी- 20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 93 रन से हरा दिया है। श्रीलंका की पूरी टीम 87  रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्कोरकार्ड 

Advertisement

श्रीलंका के तरफ से कोई भी बल्लेबाज जमकर खेल नहीं पाया और सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के तरफ से सिर्फ उपुल थरंगा ने 23 रन बनाए।

Advertisement

भारत के तरफ से स्पिन गेंदबाजों ने कमाल कर दिया खासकर युजवेंद्र चहल के कहर  के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज कुछ भी नहीं कर सकी। युजवेंद्र चहल ने 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं कुलदीप यादव को 2 विकेट मिला। इसके साथ -साथ हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले भारत ने  पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 61 रनों की पारी खेली। राहुल ने 48 गेंदें खेलीं और सात चौकों के साथ एक छक्का लगाया। 

उनके अलावा महेंद्र सिंह धौनी ने 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। मनीष पांडे ने भी अंत में धौनी का अच्छा साथ दिया और 18 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। पांडे ने दो छक्के और इतने ही चौके लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की।

श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, नुवान प्रदीप ने एक-एक विकेट लिए।  WOW मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दंग रह जाएगें

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार