वेस्टइंडीज लेजेंड्स आज (बुधवार) यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाले इंडिया लेजेंड्स टीम से भिड़ेगा। विंडीज लेजेंडस ने मंगलवार को इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। इंग्लैंड ने 20 ओवरों मे तीन विकेट पर 186 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

Advertisement

लेकिन ड्वायन स्मिथ (58 रन, 31 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के) तथा नरसिंह देवनारायण (नाबाद 53 रन, 37 गेंदो, 6 चौके) के शानदार अर्धशतकों की मदद से कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड को एकतरफा तरीके से हराकर सेमीफाइनल खेलने का सौभाग्य प्राप्त किया।

Advertisement

ब्रायन लारा की टीम का सामना 17 मार्च को इंडिया लेजेंड्स से होगा। 18 मार्च को आराम का दिन है और 19 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स का सामना होगा। इसके बाद 20 मार्च को आराम है और फिर 21 मार्च को इस टूर्नामेंट के पहले संस्करण का फाइनल खेला जाएगा।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सेमीफाइनल-फाइनल मैच का शेड्यूल

17 मार्च – इंडिया लीजेंड्स vs वेस्टइंडीज लीजेंड्स, पहला सेमीफाइनल

19 मार्च – श्रीलंका लीजेंड्स vs साउथ अफ्रीका लीजेंड्स,दूसरा सेमीफाइनल

Advertisement

21 मार्च – सेमीफाइनल 1 विजेता vs सेमीफाइनल 2 विजेता, फाइनल
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार