6 फरवरी। पहले टी-20 में कीवी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। न्यूजीलैंड टीम के तरफ  से टिम सेइफेर्ट ने 84 रन, कॉलिन मुनरो ने 34 रन, केन विलियमसन ने 34 रन की पारी खेली तो वहीं रॉस टेलर ने 23 रन बनाए। इसके अलावा स्कॉट कगलेजिन ने केवल 7 गेंद पर 20 रन बनाए।

Advertisement

भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का यह सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 4 नंवबर 2017 को राजकोट टी-20 में 2 विकेट पर 196 रन बनाए थे। इसके अलावा आपको बता दें कि भारत - न्यूजीलैंड टी-20 क्रिकेट में 219 रन अबतक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है।

भारतीय गेंदबाजों की तरफ से हार्दिक पांड्या को 2 विकेट मिला तो वहीं भुवी, खलील अहमद, क्रुणाल पांड्या और युजवेंद्र चहल को 1- 1 विकेट मिला।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार