India vs USA T20 World Cup 2026: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास शनिवार (7 फरवरी) को अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

सूर्यकुमार अगर इस मैच में 5 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटनरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल औऱ जोस बटलर को पछाड़ने का मौका होगा।

Advertisement

सूर्यकुमार ने अभी तक 104 मैच की 98 पारियों में 169 छक्के जड़े हैं। वहीं गुप्टिल के नाम 118 पारी और बटलर के नाम  135 पारी में 173-173 छक्के दर्ज हैं।

इसके अलावा 50 रन बना लेते हैं तो वह बतौर भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी और गौतम गंभीर को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। सूर्यकुमार ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 17 पारियों में 40 की औसत से 480 रन बनाए हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली- 1292 रन

Advertisement

रोहित शर्मा- 1220 रन

युवराज सिंह- 593 रन

एमएस धोनी- 529 रन

Advertisement

गौतम गंभीर- 524 रन

बता दें कि हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान सूर्यकुमार ने फॉर्म में वापसी की। 5 मैच में 282 रन के साथ सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे, जिसमें तीन अर्धशतक जड़े।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार