दुबई, 17 अक्टूबर | भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाली श्रृंखला पर संशय के बादल मंडराने लगा है। इस श्रृंखला से दोनों टीमों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परीषद (आईसीसी) महिला चैम्पियनशिप में अंक मिलने थे, लेकिन अगर श्रृंखला नहीं होती है तो अंकों का बंटवारा मुश्किल हो जाएगा।

पाकिस्तान के यासिर शाह ने ललकारा अश्विन को, दी मुकाबला करने की धमकी

Advertisement

दोनों देशों के बीच होने वाली श्रृंखला अक्टूबर के आखिर में खेली जानी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मई से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के श्रृंखला संबंधी किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। न ही बीसीसीआई ने श्रृंखला के लिए हां कही है और न ही श्रृंखला खेलने से इनकार किया है।

BREAKING: अब स्कूल में पढ़ाई जाएगी विराट और अनुष्का की लव स्टोरी

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने आईसीसी के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि अगर श्रृंखला नहीं होती है तो अंकों का बंटवारा कैसे होगा इस बात का फैसला तकनीकी समिति करेगी। पीसीबी का कहना है कि अगर भारत श्रृंखला खेलने को मना करता है तो पाकिस्तान को श्रृंखला के पूरे छह अंक मिलने चाहिए।

BREAKING: धोनी ने तोड़ दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बने सबसे महान कप्तान

पाकिस्तान को इस तीन एकदिवसीय मैचों की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात में करनी थी। आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, "दोनों टीमों को इस महीने के अंत में श्रृंखला खेलनी है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान को करनी है। अगर श्रृंखला नहीं होती है तो मामला तकनीकी समिति के पास जाएगा।"

इस मामले में विराट कोहली बनने वाले हैं सचिन तेंदुलकर से बड़े बल्लेबाज

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार