India Squad For T20I & ODI Series vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए रखा गया है और सूर्यकुमार यादव को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा शिवम मावी और मुकेश कुमार को मौका मिला है। रोहित शर्मा, केएल राहुल औऱ विराट कोहली को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। भुवनेश्वर कुमार भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।  

Advertisement

वहीं वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। शमी चोट के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर हो गए थे। शिखऱ धवन को वनडे टीम से बार कर दिया गया है। धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान थे। टी-20 और टेस्ट टीम से उन्हें पहली बाहर कर दिया गया था।

Advertisement

इसके अलावा ऋषभ पंत को दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज में मौका नहीं मिला है। बता दें कि पंत को बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया था,लेकिन शुरूआत से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। खबरों के अनुसार पंत के घुटने में परेशनी है और उन्हें बेंगलुरु स्थित एनसीए मे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।    

चोट के कारण अगस्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रविंद्र जडेजा इस सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। 

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे और तीसरा मैच राजकोट में होगा। 9 जनवरी से गुवाहटी में वनडे सीरीज की शुरूआत होगी।दूसरा वनडे 12 जनवरी को कोलकाता और तीसरा वनडे 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में होगा।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (वीसी), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर, अर्शदीप सिंह, हर्षल, उमरान मलिक, शिवम मावी , मुकेश कुमार

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद। शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार