ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। हालांकि, अभी आखिरी टी-20 मैच खेला जाना बाकी है। वनडे और टी-20 सीरीज के बाद अब बारी टेस्ट सीरीज की है और पूरी दुनिया की निगाहें इस टेस्ट सीरीज पर होने वाली हैं। पहले टेस्ट के बाद विराट कोहली भारत वापिस लौट आएंगे ऐसे में भारत के लिए राह मुश्किल नजर आ रही है, पर अगर रोहित शर्मा आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहते हैं, तो भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती मिल सकती है

Advertisement

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए जाएंगे या नहीं, ये सवाल हर भारतीय फैन के मन में है और मगर अब रोहित को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है, जिसे जानने के बाद ये तस्वीर लगभग-लगभग साफ हो जाएगी कि हिटमैन आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध होंगे या भारत को विराट और रोहित के बिना ही खेलना होगा।

Advertisement

मशहूर खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने एक इंटरव्यू के दौरान रोहित की फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा किया और उनके ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

बोरिया ने रोहित के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं आपको खुशखबरी देना चाहता हूं कि रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैच खेलने के 75% चांस है। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 दिसंबर को फ्लाइट पर बैठ सकते हैं। रोहित इस समय बैंगलोर की नैशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) में रिहैब कर रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी अब काफी ठीक है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो 11 दिसंबर को होने वाला फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे और 12 दिसंबर को फ्लाइट पकड़ लेंगे।"

उन्होंने आगे ये भी कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से रोहित के लिए क्वारंटीन के नियमों में छूट देने के लिए भी बात कर रहे हैं। ऐसे में अगर कुल मिलाकर देखा जाए, तो अगर रोहित शर्मा 12 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होते हैं, तो उन्हें 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करना होगा, जो कि 26 दिसंबर को खत्म होगा और इसके बाद वो 10-11 दिन अभ्यास करेंगे और 7 जनवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलैवन का हिस्सा हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार