ये भारतीय गेंदबाजों की नाकामी है या रणनीति की कमी लेकिन सच्चाई यह है कि भारतीय गेंदबाज हाल के दिनों में वनडे मैचों में पावरप्ले में विकेट निकालने में फेल रहे हैं। भारतीय टीम सिडनी क्रिकेट मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेल रही है।

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 21.5 ओवर की समाप्ति तक कप्तान एरॉन फिंच और डेविड वार्नर ने बिना कोई नुकसान के 51 रन बना लिए थे।

हाल के दिनों में यह लगातार चौथा मौका है जब वनडे में भारतीय गेंदबाज पावरप्ले के दौरान विकेट निकालने में नाकाम रहे हैं। आज के वाकये के अलावा भारत को न्यूजीलैंड के साथ हुई तीन मैचों की सीरीज के दौरान भी पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं मिला था।

उस दौरे पर कीवी टीम ने हेमिल्टन में खेले गए वनडे में पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 54 रन बनाए थे जबकि ऑकलैंड में उन्होंने 52 तथा माउंट माउंगानुई में 65 रन जुटा लिए थे।

वनडे क्रिकेट में पावरप्ले शुरुआती 10 ओवरों का होता है। इसमें अधिकतम दो फील्डर ही 30 गज की रेखा के बाहर रह सकते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों को रन बनाने का अच्छा मौका रहता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार