Ind v Aus 2020: भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे (India vs Australia 2020) पर पहला मुकाबला कुछ ही दिनों में खेला जाएगा। इस बड़े दौरे पर खिलाड़ियों पर दबाव रहता है। ऐसे में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) को लगता है कि इंडियन क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का अकेले रहना महत्वपूर्ण है ताकि उन पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

Advertisement

सोनी नेटवर्क के साथ बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा, 'पुजारा को वह खेल खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए जिसे वह सबसे अच्छे से जानते हैं। आप किसी खिलाड़ी की स्वाभाविक योग्यता या स्वभाव के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। जैसे आपने सहवाग को कभी नहीं बताया कि उन्हें कैसे खेलना है।'

Advertisement

गावस्कर ने आगे कहा, 'किसी को भी पुजारा को यह नहीं बताना चाहिए कि वह रन कैसे बनाएं। जब तक पुजारा रन बना रहे हैं और शतक लगा रहे हैं तब तक किसी को भी उनको राय नहीं देनी चाहिए। अगर उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए और उन पर कोई दबाव न हो तो यह बात भारत के पक्ष में काम करेगी। वह काफी स्थिर खिलाड़ी हैं, बाकी खिलाड़ी उनके इर्द-गिर्द बल्लेबाजी कर सकते हैं और शॉट्स लगा सकते हैं।'

ऑस्ट्रेलिया में पहले भी कमाल कर चुके हैं चेतेश्वर पुजारा: चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक 2018-19 टेस्ट जीत के हीरो थे। पुजारा ने चार टेस्ट मैचों में 74.43 की औसत से शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा दिए थे। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 शतक भी जड़े थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार