5 नवंबर। भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच दूसरा टी-20 मैच 7 नवंबर को राजकोट में खेला जाना है। भारतीय टीम को दिल्ली टी-20 में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करने पड़ा था। ऐसे में दूसरा टी-20 भारतीय टीम  को हर हाल में जीतना होगा वरना सीरीज गंवा देगी। 

Advertisement

ऐसे में दूसरे टी-20 में भारतीय टीम में 2 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

Advertisement

खलील अहमद की जगह शार्दुल ठाकुर

खलील अहमद का परफॉर्मेंस पहले टी-20 में निराशानजक रहा था। दिल्ली टी-20 में खलील अहमद ने 4 ओवर की गेंदबाजी की और 37 रन देकर केवल 1 विकेट ले पाए थे। आखिरी समय में खलील अहमद ने काफी रन खर्च करवाए जिसके कारण भारतीय टीम को हार नसीब हुई। ऐसे में दूसरे टी-20 में खलील अहमद की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है। 

केएल राहुल की जगह संजू सैमसन
यदि टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर देखना चाहती है तो संजू सैमसन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज को केएल राहुल की जगह मौका दे सकती है। 

केएल राहुल पहले टी-20 में फ्लॉप रहे थे। केएल राहुल ने 16 गेंद पर का सामना किया था और 14 रन ही बना सके थे। ऐसे में यदि संजू सैमसन को मौका दिया जाए तो काफी अच्छा रहेगा।

Advertisement

संजू सैमसन ने हाल ही में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल के फॉर्म में रहे हैं और दोहरा  शतक जमाकर इतिहास रचा था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इन दो बदलावों को करने के लिए तैयार रहता है तो यकिनन दूसरा टी-20 और भी दिलचस्प होगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार