मोहाली, 28 नवंबर | रविचंद्रन अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी में 78 रनों पर चार विकेट चटका डाले हैं। दिन की समाप्ति तक जोए रूट (36) क्रिज पर डटे हुए हैं जबकि गारेथ बैटी को अभी खाता खोलना बाकी है। मेहमान टीम अभी भी भारत से 56 रन पीछे है। 

रविंद्र जडेजा ने मैदान में की ‘तलवारबाजी’, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोमवार को अपने दूसरे दिन के स्कोर 216 रनों पर छह विकेट से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को रविंद्र जडेजा (90) और जयंत यादव (55) ने पहली पारी में 417 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी के आधार पर 134 रनों की बढ़त ले ली थी।

VIDEO: पार्थिव पटेल से बल्लेबाजी के दौरान हुई ऐसी गलती कि कोच कुंबले से हंसे बिना नहीं रहा गया

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को मानमाफिक शुरुआत नहीं मिली और रविचंद्रन अश्विन ने 27 के कुल स्कोर पर कप्तान एलिस्टर कुक (12) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अश्विन ने मोइन अली (5) को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और 39 के कुल स्कोर पर उनकी पारी का अंत किया।

इस वजह से धोनी नहीं जाएगें युवराज सिंह की शादी में शामिल होने, खुलासा

जॉन बेयरस्टो (15) भी कुछ खास नहीं कर पाए और जयंत का शिकार बने। अश्विन ने दिन के आखिरी ओवर में बेन स्कोक्स (5) को पवेलियन भेजा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार