इंग्लैंड और भारत के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन का खेल जारी है। मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Advertisement

आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौटी

लंच के बाद मेजबान इंग्लैंड का विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। जसप्रीत बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो औऱ रविंद्र जडेजा ने मोइन अली को अपना शिकार बनाया है। लंच के बाद इंग्लैंड चार विकेट गंवा चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 149 रन। 

इंग्लैंड को चौथा झटका

ओली पोप के रूप में इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पोप ने सिर्फ 2 रन ही बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 146 रन

Advertisement

लंच तक इंग्लैंड 2 विकेट पर 131 रन

इंग्लैंड ने पांचवें दिन लंच के समय तक दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी जीत से 237 रन दूर है। इंग्लैंड की टीम पांचवें दिन बिना कोई विकेट गवाएं 77 रनों से आगे खेलने उतरी थी। शार्दुल ठाकुर ने रोरी बर्न्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया, वहीं डेविड मलान रनआउट के रूप में आउट हुए। हसीब हमीग (62) औऱ कप्तान जो रूट (8) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

डेविड मलान आउट

Advertisement

डेविड मलान के रूप में इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। पारी के 54वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर रन चुराने के चक्कर में मलान  रनआउट होकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड का स्कोर 124/2 

भारत को पहली सफलता 

रोरी बर्न्स के रूप में भारत को दूसरी पारी में पहली सफलता मिल गई है। शार्दुल ठाकुर ने बर्न्स को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। बर्न्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड का स्कोर 100/1

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार