India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चैन्नई के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 227 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में दूसरी पारी के दौरान कप्तान विराट कोहली को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया और कोई भी टिककर खेलने में कामयाब ना हो सका।

Advertisement

विराट कोहली एक छोर पर काफी देर तक टिके रहे आउट होने से पहले कोहली ने 72 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली को ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बोल्ड किया था। कोहली को आउट करने के बाद जैसा रिएक्शन स्टोक्स ने दिया उसे देखकर कोहली को बिल्कुल भी खुशी नहीं हुई होगी और वह चाहेंगे कि दूसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स को इसका करारा जवाब दें।

Advertisement

बेन स्टोक्स की तेजी से आती गेंद को कोहली ठीक तरह से जज नहीं कर पाए थे और गेंद नीची रह गई और कोहली को अपना विकेट गंवाना पड़ा। 2018 के बाद से कोहली के साथ ऐसा पहली बार हुआ है कि वह टेस्ट मैच की किसी पारी के दौरान बोल्ड हुए हों। कोहली 37 पारियों के बाद बोल्ड हुए हैं।

बता दें कि इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 420 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में टीम इंडिया महज192 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली है। वहीं इंग्लैंड के लिए लीच ने 4 और एंडरसन ने 3 विकेट लिए थे। जो रूट को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार