India vs Netherlands T20 Head to Head: पाकिस्तान के खिलाफ सांस रोक देने वाल मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल करने का बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार (27 अक्टूबर) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी। भारत की नजरें इस मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी नेट रनरेट बेहतर करने पर होगी। क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत आखिरी गेंद पर जीता था, जिसके कारण टीम +0.050 की रनरेट के साथ ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

Advertisement

कभी टी-20 में नहीं हुई टक्कर

Advertisement

भारत औऱ नीदरलैंड की टीम के बीच कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। दोनों टीमें पहली बार इस फॉर्मेट में भिड़ेगी। भारत और नीदरलैंड के बीच 19 साल के इतिहास में सिर्फ दो वनडे मैच खेले गए हैं। आखिरी मुकाबला 11 साल पहले 2011 वनडे वर्ल्ड कप में खेला गया था।

नीदरलैंड को हल्के में लेना होगा गलती

भले ही भारतीय टीम काफी मजबूत और अनुभवी है, लेकिन नीदरलैंड को हल्के में नहीं लेगी। नीदरलैंड इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को दो बार (2009 और 2014 वर्ल्ड कप) हरा चुकी है। बांग्लादेश के खिलाफ हुए सुपर 12 राउंड के मुकाबले में भी नीदरलैंड मैच को अंत तक लेकर गई थी।

खतरा बन सकते हैं ये खिलाड़ी

Advertisement

भारतीय टीम के खिलाफ सबकी नजरें नीदरलैंड के बास डे लीडे पर होंगी। जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया है और 9 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में अभी अहम योगदान दिया है। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज मैक्स ओडॉड ने 45.67 की औसत से 137 रन बनाए हैं।

विराट कोहली इतिहास रचने के करीब

Also Read: Today Live Match Scorecard

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 82 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने वाले किंग कोहली के पास इस मैच में खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। कोहली अगर इस मैच में 90 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली 927 रन के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। महेला जयवर्धने पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 1016 रन बनाए हैं, दूसरे नंबर पर काबिज क्रिस गेल के नाम 965 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार