India vs Pakistan: भारतीय टीम ने माउंट मॉन्गनुई में खेले जा रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बललेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 4 रन के कुल स्कोर पर शेफाली वर्मा (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद स्मृति मंधाना (52 रन) ने दीप्ति शर्मा (40) ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े।

Advertisement

भारत को 96 रन पर दीप्ति के रूप में दूसरा झटका लगा और फिर भारतीय पारी लड़खड़ा गई और 114 रन तक पहुंचते-पहुंचते 6 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 122 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। 

Advertisement

पूजा ने 59 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 67 रनों की पारी खेली, वहीं स्नेह राणा ने 48 गेंदों में चार चौकों की बदौलत नाबाद 53 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। 

पाकिस्तान के लिए नशरा संधू, निदा डार ने दो-दो, डियाना बैग, अनम अमीन और फातिमा सना ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार