India vs South Africa 3rd T20I Stats Preview: भारत और साउथ अफ्रीक के बीच रविवार (14 दिसंबर) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला रात 7 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

फिलहाल पांच मैच की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। कटक में खेले गए पहले मैच में भारत ने 101 रन की विशाल जीत हासिल की थी, फिर मुल्लांपुर मे दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए 51 रन से मैच जीता। धर्मशाला में होने वाले तीसरे मैच में कई रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए जानते हैं।

Advertisement

1. हार्दिक पांड्या अगर 61 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 पूरे करने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेट बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव औऱ केएल राहुल ने ही यह कारनामा किया है।

इसके अलावा 1 विकेट हासिल करते ही हार्दिक टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल अर्शदीप सिंह औऱ जसप्रीत बुमराह की इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

2. रीजा हैंड्रिक्स अगर 9 रन बनाते हैं तो टी-20 इंटनेशनल में 2500 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले तीसरे साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर बन जाएंगे।

3. लुंगी एंगिडी 2 विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कागिसो रबाडा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। फिलहाल उन्होंने 76 विकेट लिए हैं और रबाडा के नाम 77 विकेट दर्ज है।

Advertisement

इसके अलावा वह 1 विकेट हासिल करते ही 250 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

4. वरुण चक्रवर्ती टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। उन्होंने अभी तक 31 मैच में 49 विकेट लिए हैं। 1 विकेट हासिल करते ही वह भारत के लिए सबसे तेज 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह (33 मैच) को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार