India Women vs Ireland Women, 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (12 जनवरी) को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में आयरलैंड को 116 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जेमिमा रोड्रिगेज को उनके विजयी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 370 रन बनाए। यह भारत का इस फॉर्मेट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले साल 2017 में आय़रलैंड के खिलाफ ही 2 विकेट के नुकसान पर 358 रन और हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वड़ोदरा में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए थे।

Advertisement

भारत के लिए इस मुकाबले में कप्तान स्मृति मंधाना ने 73 रन, प्रतिका रावल ने 67 रन, हरलीन देओल ने 89 रन की पारी खेली। वहीं जेमिमा रोड्रिगेज ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 91 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 102 रन बनाए। स्मृति और प्रतिका ने पहले विकेट के लिए 156 रन, वहीं हरलीन और जेमिमा ने तीसरे विकेट के लिए 183 रन जोड़े।

आयरलैंड के लिए अर्लीन केली और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 2-2 विकेट और जॉर्जिना डेम्पसी ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 7 विकेट गवाकर 254 रन ही बना सकी। कुल्टर रीली ने 113 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 80 रन की पारी खेली। इसके अलावा सराह फॉर्ब्स ने 38 रन और लॉरा डेलनी ने 37 रन बनाए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट, प्रिया मिश्रा ने 2 विकेट, तिताश साधु और सायाली सतघरे ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार