भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जहां वह इंग्लिश महिला टीम के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरा 16 जून से शुरू होगा, जहां वह इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में 16 से 19 जून तक एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी।

Advertisement

इस साल मार्च में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर बताया था कि भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी।

Advertisement

2014 के बाद यह पहली बार होगा, जब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2014 में खेले गए टेस्ट मैच के बाद अबतक टेस्ट मैच नहीं खेला है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, "हम आने वाले सीरीज के लिए उत्साहित हैं और भारत की मेजबानी करने को बेताब हैं।"

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के बाद 27 जून को पहला वनडे, 30 जून को दूसरा वनडे और तीन जुलाई को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच नौ से 15 जुलाई तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार