17 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)>। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का शुभारंभ 20 अगस्त से होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर भारत और श्रीलंका की टीम एक दूसरे को मात देने कि लिए मैदान पर उतरेगी। श्रीलंका औऱ भारत के बीच 5 वनडे मैच और 1 टी- 20 मैच भी खेला जाएगा।

Advertisement

एक तरफ जहां भारत की टीम पूरे जोश में है तो वहीं श्रीलंका की टीम किसी भी तरह अच्छा परफॉर्मेंस कर अपने फैन्स का दिल जीतना चाहेगी। ऐसे में आईए जानते हैं श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज के बारे में।

 

सचिन तेंदुलकर ( 8 शतक)
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलक मे श्रीलंका के खिलाफ 84 वनडे मैच खेले। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने 80 पारियां खेली और कुल 8 शतक जमाए और 17 अर्धशतक भी जमाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कुल 3113 रन भी बनाए हैं।  PHOTOS: देखिए मनोज तिवारी की खूबसूरत वाइफ की वायरल फोटो, देखकर खो हो जाएेगें

इसके अलावा 9 दफा नॉट आउट भी रहे। सचिन तेंदुलकर हमेशा श्रीलंका के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते थे। क्रिकेट फैन्स सचिन की बल्लेबाजी आजतक नहीं भुले हैं।

 
Advertisement

गौतम गंभीर (6 शतक )
भारत के गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कुल 37 मैच खेले। इस दौरान गंभीर ने 36 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 7 शतक जमाए। इसके अलावा गंभीर ने 14 अर्धशतक भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में जमाए हैं।

गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कुल 1658 रन बनाए। भले ही गंभीर इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में नहीं हैं लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जो किया वो अद्भूत है। PHOTOS: देखिए मनोज तिवारी की खूबसूरत वाइफ की वायरल फोटो, देखकर खो हो जाएेगें

 
Advertisement

 

विराट कोहली (6 शतक )
भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अबतक 6 शतक जमा चुके हैं। कोहली ने 41 वनडे मैच की 40 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1856 रनबनाए हैं। कोहली के बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ वनडे में कुल 10 पचासा भी निकला है।

Advertisement

इस बार भी वनडे सीरीज में कोहली से क्रिकेट फैन्स को उम्मीद है कि कमाल का खेल दिखाकर श्रीलंकाई गेंदबाजों का धज्जियां उड़ा देगें।

 

Advertisement

सौरव गांगुली (4 शतक )
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कुल 4 शतक जमाए हैं। गांगुली ने 44 वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेले और इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए 1534 रन अपने बल्ले से बनाए। सौरव गांगुली भारत के उन बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं जो स्पिन गेंदबाजों पर लंबे - लंबे छक्के जमाते थे। 

 

Advertisement

वैसे आपको बता दें कि श्रीलंका के सनथ जयसर्या ने भारत के खिलाफ 89 वनडे मैच खेलकर 7 शतक जमाए हैं। श्रीलंका के तरफ से भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले जयसूर्या पहले नंबर पर हैं। जयसूर्या के बाद कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कुल 6 शतक जमाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार