India vs Sri Lanka: भारतीय ऑलराउंडर रियान पराग (Riyan Parag) ने बुधवार (7 अगस्त) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। डेब्यू मैच में पराग ने 9 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट अपने खाते में डाले। पराग ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे अविष्का फर्नांडो (96), चरित असलंका (10) औऱ डुनिथ वेल्लालागे (2) को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

पराग छठे भारतीय स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने श्रीलंक के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टी-20 औऱ वनडे मैच में तीन विकेट लिए हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह, युवराज सिंह, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने यह कारनामा किया था। 

Advertisement

बता दें कि पराग ने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में 1.2 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। 

हालांकि डेब्यू वनडे में पराग बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए और 13 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारत को 110 रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। 1997 के बाद पहली बार है जब श्रीलंका ने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है। 

पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। जिसमें अविष्का फर्नांडो ने 96 रन, कुसल मेंडिस ने 59 रन और पथुम निसांका ने 45 रन की पारी खेली। भारत के लिए गेंदबाजी में रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, कुलदीप, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, इसके अलावा निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने 30 रन की पारी खेली।  श्रीलंका के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे डुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट, महीश तीक्षणा और जेफरी वेंडरसे ने 2-2 विकेट और असिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार