India vs Afghanistan, 1st ODI: भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार (13 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में 16 गेंदों में 16 रन की पारी खेली,जिसमें दो चौके और एक छक्का जड़ा और रनआउट होकर पवेलियन लौटे। भले ही रोहित सस्ते में आउट हो गए, लेकिन खास रिकॉर्ड बना दिया
बतौर ओपनर 16000 इंटरनेशनल रन
रोहित ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16000 रन पूरे कर लिए औऱ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने किया था, जिन्होंने बतौर भारतीय ओपनर 16119 रन बनाए हैं।
बनाया खास वर्ल्ड रिकॉर्ड
बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 16000 इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित ने अपने नाम कर लिया है। रोहित ने 384 पारियों में यह मुकाम हासिल कर डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। वॉर्नर ने 390 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 25 ओवर प्रति पारी कर दी गई। जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम ओवर मे 194 रन पर ऑलआउट हो गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसक जावब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।