ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शर्मनाक हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को पत्रकारों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक पत्रकार ने रोहित से जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर सवाल पूछ लिया जिस पर रोहित शर्मा ने ऐसा जवाब दिया जो शायद भारतीय फैंस को पसंद नहीं आएगा। पीठ की चोट के कारण, बुमराह पिछले 8 महीने से भी ज्यादा समय के लिए टीम इंडिया से बाहर हैं।

Advertisement

दूसरे वनडे में भारतीय टीम की खराब परफॉर्मेंस के बाद रोहित प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए जहां कप्तान से बुमराह की लंबे समय तक अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया। जिस पर रोहित ने जवाब देते हुए कहा, “(जसप्रीत) बुमराह अब आठ महीने से भी अधिक समय से अनुपस्थित हैं, अब लोगों और टीम को इसकी आदत हो गई है। बुमराह की जगह भरना काफी मुश्किल है। हम सब जानते हैं कि वो एक गुणवत्ता वाला गेंदबाज है लेकिन अब वो हमारे लिए उपलब्ध नहीं है। इसलिए सिर्फ उसके बारे में नहीं सोचते रहें।”

Advertisement

आगे बोलते हुए हिटमैन ने कहा, "हमें आगे बढ़ना है और बुमराह की गैरमौजूदगी में (मोहम्मद) सिराज, (मोहम्मद) शमी, शार्दुल (ठाकुर) जैसे खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी तरह से जिम्मेदारी ली है, हमें उमरान और जयदेव (उनादकट) भी मिले हैं।" रोहित शर्मा के इस बयान से साफ है कि अब टीम इंडिया ने बुमराह के बिना खेलने की आदत डाल ली है ऐसे में अगर बुमराह आगामी वनडे वर्ल्ड कप तक भी फिट नही हो पाते हैं तो भारतीय टीम उस परिस्थिति के लिए भी तैयार है।

आपको बता दें कि बुमराह ने आखिरी बार सितंबर 2022 में भारतीय टीम के लिए खेला था और तब से वो चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर हैं। बुमराह फिलहाल आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो गए हैं ऐसे में फैंस को आगे आने वाले कुछ महीनों तक बुमराह खेलते हुए नहीं दिखेंगे। बुमराह की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की टीम कैसा प्रदर्शन करती है ये भी देखने वाली बात होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार