7 दिसंबर। ट्रेविस हेड (61) की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बावजूद आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर बना पाई है।

Advertisement

एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया की टीम मेजबान भारत की ओर से बनाई गई पहली पारी के स्कोर के आधार पर 59 रन पीछे है। हेड और मिशेल स्टॉर्क (8) नाबाद हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड

आस्ट्रेलिया ने तीसरे सत्र में पीटर हैंड्सकॉम्ब (34), टिम पेन (5) और पैट कमिंस (10) के रूप में अपने तीन और विकेट गंवाए। 

भारतीय टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। वहीं इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट हासिल हुए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

भारत ने अपनी पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (123) की शतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी में 250 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

Advertisement

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने गेंदबाजों को परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आए जिसके कारण उनका आक्रमक अंदाज भी देखने को मिला।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार