इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 19 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में 4 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, राहुल तेवतिया और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है। वरुण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन कंधे में चोट के कारण सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए थे।

Advertisement

वहीं टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले ऋषभ पंत और,रोहित शर्मा,भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल की  टीम में वापसी हुई है। 

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 12 मार्च को खेला जाएगा और सभी मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में होंगे।

टीम इस प्रकार है

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर),युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल  तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार