नई दिल्ली, 15 मई (CRICKETNMORE) । अगले महीने होने वाले बांग्लादेश दौरे के लिये भारतीय टीम का चयन 20 मई को होगा। भारतीय टीम 10 से 14 जून तक फातुल्लाह में एक टेस्ट खेलेगी जबकि तीन वनडे 18 से 24 जून तक खेले जायेंगे।

Advertisement

मीरपुर में वनडे मैच 18, 21 और 24 जून को खेले जायेंगे। एम एस धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान चुने जाने की संभावना है। वैसे मीडिया रपटों के अनुसार कोहली और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने इस दौरे के लिये बीसीसीआई से आराम देने की गुजारिश की है।

Advertisement

क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया, ‘‘बांग्लादेश दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे के लिये भारतीय टीम का चयन 20 मई को यहां किया जायेगा।’’इस बीच अनिल कुंबले की अगुवाई वाली बीसीसीआई की तकनीकी समिति की यहां 19 मई को बैठक होगी जिसमें अगले सत्र में घरेलू सर्किट पर प्रस्तावित बदलावों पर फैसला किया जायेगा।

रणजी मैचों में नतीजों को बढावा देने के लिये बीसीसीआई की तकनीकी समिति ने अंक प्रारूप और प्रतिदिन ओवरों की संख्या में नये बदलावों का प्रस्ताव रखा है। समिति ने सुझाव दिया है कि प्रतिदिन 90 की बजाय 95 ओवर फेंके जाने चाहिये। इसके अलावा ड्रा की दशा में पहली पारी की बढत के आधार पर मिलने वाले अंक की व्यवस्था भी खत्म कर देनी चाहिये।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार