भारत में जब सेलेब्रिटी शादियों की बात होती है तब फैंस में उत्साह की लहर दौड़ जाती है। फैंस में यह उत्साह तब और भी अधिक बढ़ जाता है जब बात किसी जाने माने क्रिकेटर की शादी से जुड़ा हुआ हो। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सप्ताह शादी करने जा रहे हैं। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी जो उन्हें मिल भी गई है।

Advertisement

अब फैंस के मन में लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिराकार जसप्रीत बुमराह किस लड़की से शादी कर रहे हैं। वैसे तो इस खबर को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है कि बुमराह किस दिन और किस लड़की से शादी कर रहे हैं लेकिन अटकलें लग रही हैं कि बुमराह मुंबई की लड़की के साथ इसी हफ्ते गोवा में सात फेरे ले सकते हैं।

Advertisement

बीते दिनों जसप्रीत बुमराह और साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन के लिंक अप की खबरें काफी वायरल हुई थीं। ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल जसप्रीत बुमराह और अनुपमा परमेश्वरन ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो किया और बुमराह ने एक के बाद एक अनुपमा के कई ट्वीट भी लाइक किए थे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने एक रहस्यमयी ट्वीट भी किया था।

अनुपमा परमेश्वरन के बर्थडे के ठीक एक दिन पहले बुमराह ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि बड़े मत होइएगा यह सब सिर्फ एक छलावा है। अनुपमा 25 साल की हैं और उन्होंने साउथ की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेमम' में उन्हें उनके अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। इसके अलावा उन्होंने सतामनम भवति, नटसर्वभूमा और वनधि ओकादे जिंदगी जैसी फिल्‍मों में भी काम किया है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार