भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर पर टीम की खुफिया बातें लीक करने का अरोप लगा

Updated: Mon, Feb 06 2017 00:00 IST
भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर पर टीम की खुफिया बातें लीक करने का अरोप लगा ()

6 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा के ऊपर ये आरोप लगा है कि वो टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से खुफिया खबरें पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को पहुंचाते हैं। गौरतलब है कि निशांत अरोड़ा काफी समय से भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर हैं। टीम के मीडिया मैनेजर से पहले वो युवराज सिंह और हरभजन सिंह के लिए भी काम कर चुके हैं। हरभजन सिंह ने वीडियो पोस्ट कर पीएसएल 2017 के लिए पेशावर ज़ल्मी टीम को शुभकामनाएं दी

भारतीय टीम के एक सीनियर खिलाड़ी ने मीडिया को निशांत अरोड़ा के बारे में ऐसी बाते बताई है। हालांकि इस सीनियर खिलाड़ी के नाम का पता नहीं चला है। इसके अलावा निशांत अरोड़ा पर अनिल कुंबले और एक खिलाड़ी के बीच दरार डालने की कोशिश का भी आरोप सीनियर खिलाड़ी ने लगाया है।

इस सीनियर खिलाड़ी ने कहा है कि वो टीम इंडिया के मीटिंग में दखल देते हैं। आपको बता दे कि टीम इंडिया के 2 सीनियर खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद निशांत अरोड़ा के बारे में ये आरोप लगाए हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें