स्टेला कैंपबेल (3/38) और एलिसे पेरी (2/38) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारत को प्रैक्टिस मैच में 36 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रेचल हेन्स के 65 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 278 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 242 रन ही बना सकी।

Advertisement

भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से कैंपबेल और पेरी के अलावा सोफी मोलिनेउक्स को भी एक सफलता मिली। भारत की पारी में पूजा के अलावा दीप्ति शर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहीं जबकि यसतिका भाटिया ने 41, शैफाली वर्मा ने 27, स्मृति मंधाना ने 14 और मिताली राज ने एक रन बनाए।

Advertisement

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की पारी में हेन्स के अलावा मेग लेनिंग ने 59, बेथ मूनी ने 59, एश्ले गार्डनर ने 24, एनाबेल सदरलैंड ने 20, एलिसा हेली ने आठ और एलिसे ने एक रन बनाए जबकि जॉर्जिया वारेहम 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारत की ओर से मुख्य रूप से पूनम यादव ने तीन विकेट और झूलन गोस्वामी ने दो विकेट लिए।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 21 सितंबर को मकाय में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच होगा। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के बाद एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार