India's Test Record Against England In Manchester: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल मेजबान इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है और उसका इरादा इस मैच में विजयी बढ़त बनाने पर होगा। वहीं भारतीय टीम सीरीज बराबर करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। आइए जानते हैं ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में कैसा रहा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड

Advertisement

भारत की टीम यहां 89 साल में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। भारतीय टीम ने ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में अपना पहला मुकाबला साल 1936 में खेला था। यहां भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें चार में हार मिली है औऱ पांच में हार मिली है। 2014 के बाद पहली बार भारतीय टीम यहां कोई टेस्ट मैच खेलेगी। 

टीम इंडिया से रहा है खास कनेक्शन

भारत ने यहा पहला टेस्ट मैच साल 1936 में खेला था। ड्रॉ रहे इस मुकाबले की दूसरी पारी में भारत के ओपनिंग जोड़ी विजय मर्चेंट (114 रन) और मुश्ताक़ अली (112 रन) ने शानदार शतक लगाया था। यह पहली बार था जब भारत के दो बल्लेबाजों ने टेस्ट की एक पारी में शतक लगाए थे। 

1946 में भारत ने यहां अपना दूसरा टेस्ट खेला, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए लाला अमरनाथ (5-96) और वीनू मांकड़ (5-101) पहली पारी में 5-5 विकेट लिए थे। यह पहली बार था जब भारत के लिए एक पारी में दो गेंदबाजों में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। अभी तक भारत के टेस्ट इतिहास में कुल 5 बार ही ऐसा हुआ है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 51 शतक जड़ने वाले सचिन तेंदुलकर के पहले टेस्ट शतक का गवाह मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम ही बना था। उन्होंने अपने करियर के नौंवे टेस्ट मैच में यह कारनामा किया था। इस मैच की पहली पारी में तेंदुलकर ने 68 रन बनाए ते और दूसरी पारी में 189 गेंदों में नाबाद 119 रन की पारी खेली थी। यह उनके इंटरनेशनल करियर का भी पहला शतक था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार