India's tour of England 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल 8 लिमिटेड ओवर मुकाबलों के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार (24 जुलाई) को शेड्यूल की घोषणा की। बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जिसमे मेजबान इंग्लैंड 2-1 से आगे है। 2026 में भारतीय टीम पांच टी-20 इंटरनेशनल औऱ और तीन वनडे मैचों के लिए दोबारा इंग्लैंड दौरे पर जाएगी।

Advertisement

यह दौरा 1 जुलाई से टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ शुरू होगा और वनडे मैचों के साथ समाप्त होगा, जिसका अंतिम मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा।

Advertisement

पुरुषों के अलावा भारतीय महिला टीम भी अगले साल मई जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। भारतीय महिला टीम उस दौरे पर तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज और एक टेस्ट मैच खेलेगी। 

हाल ही मे हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने ही में इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर टी-20 और वनडे सीरीज हराई है, जो कि पहली बार हुआ है। भारतीय महिला टीम ने इंटरनेशनल सीरीज़ 3-2 से जीती, जबकि वनडे सीरीज़ में उन्होंने इंग्लैंड को 2-1 से हराया।

भारत का इंग्लैंड दौरा 2026 शेड्यूल (भारतीय समय अनुसार)

पहला इंटरनेशनल मैच, रात 11 बजे, 1 जुलाई बैंक्स होम्स रिवरसाइड, डरहम

Advertisement

दूसरा इंटरनेशनल मैच, शाम 7 बजे, 4 जुलाई ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

तीसरा इंटरनेशनल मैच, रात 11 बजे, 7 जुलाई ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

चौथा इंटरनेशनल मैच, रात 11 बजे, 9 जुलाई सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल

Advertisement

पांचवां इंटरनेशनल मैच, रात 11 बजे, 11 जुलाई यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन

पहला वनडे मैच, शाम 5:30 बजे, 14 जुलाई एजबेस्टन, बर्मिंघम

दूसरा वनडे मैच, शाम 5:30 बजे, 16 जुलाई सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़

Advertisement

तीसरा वनडे मैच, दोपहर 3:30 बजे, 19 जुलाई लॉर्ड्स, लंदन

भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरा 2026, पूरा शेड्यूल (भारतीय समय अनुसार)

पहला महिला वनडे मैच, रात 11 बजे, 28 मई, एम्बेसडर क्रूज़ लाइन ग्राउंड, चेम्सफोर्ड

Advertisement

दूसरा वनडे मैच, समय निर्धारित नहीं: 30 मई, सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल

तीसरा वनडे मैच, रात 11 बजे, 2 जून, द कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन

Also Read: LIVE Cricket Score

एकमात्र  टेस्ट, दोपहर 3:30 बजे, 10 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार