Afghanistan vs Bangladesh ODI: अफगानिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम (Mohammad Saleem) ग्रोइन ओवरलोड समस्या के कारण बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी में होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सलीम अब रिहैब की प्रकिया के लिए एसीबी के हाई परफॉरमेंस सेंटर में रिपोर्ट करेंगे।

Advertisement

सलीम की जगह टीम में दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज बिलाल सामी को टीम में शामिल किया गया। 

Advertisement

23 साल के सलीम ने अभी तक दो वनडे मैच खेले हैं और यह दोनों ही मुकाबले उन्होंने जुलाई 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे। उन्होंने आखिरी बार अफगानिस्तान के लिए अपना एकमात्र टेस्ट मैच फरवरी 2024 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

सलीम की जगह टीम में आए सामी अफगानिस्तान के लिए सिर्फ एक बार खेले हैं, दिसंबर 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू किया था। 21 साल के सामी ने 25 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 25.72 की औशत से 44 विकेट लिए हैं। वह 2022 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने पांच मैच में चार विकेट लिए थे। 

सामी हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट, गाज़ी अमानुल्लाह ख़ान क्षेत्रीय वनडे टूर्नामेंट में खेले थे, जो सितंबर में समाप्त हुआ था। टूर्नामेंट में सामी ने 22.90 की औसत और 4.97 की इकॉनमी रेट से दस विकेट लेकर स्पीन घर रीजन टीम के दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का आगाज 8 अक्टूबर से होगा। इससे पहले अफगानिस्तान को टी-20 सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार