5 अप्रैल, मोहाली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 से पहले युवराज सिंह फॉर्म में आ गए हैं। अभ्यास सत्र में युवी ने कमाल कर दिया है और अभ्यास मैच के दौरान नाबाद 125 रन की पारी खेली। इस दौरान युवराज सिंह ने 12 छक्के भी लगाए।

Advertisement

युवराज सिंह का फॉर्म में आना क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। गौरतलब है कि काफी समय से युवी को लेकर अटकले लगाई जा रही है कि उनका क्रिकेट करियर खटाई में है।

Advertisement

लेकिन युवी ने आईपीएल से पहले खुब पसीना बहाया है। अभ्यास सत्र के दौरान युवराज सिंह अपनी बल्लेबाजी पर खासा मेहनत कर रहे हैं। युवराज सिंह इन दिनों अपनी फिटनेस पर भी काफी मेहनत कर रहे हैं।

आपको बता दें कि 8 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के खिलाफ आईपीएल 2018 में अपना पहला मैच खेलेगी। क्रिकेट फैन्स खासकर युवराज सिंह का परफॉर्मेंस आईपीएल में देखना चाहते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार