दिल्ली कैपिटल्स रविवार को मुंबई इंडियंस को तो मात दे नहीं दे सकी लेकिन उसके तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पर्पल कैप अपने पास ही रखी है। मुंबई के खिलाफ खेल गए मैच में रबाडा ने 26 रन देकर दो विकेट लिए। इसी के साथ उनके विकेटों की संख्या 17 हो गई है। उनके प्रयास हालांकि शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम को जीत नहीं दिला सके और मुंबई ने पांच विकेट से जीत हासिल की।

Advertisement

उनके बाद मुंबई के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट हैं। दोनों के नाम 11-11 विकेट हैं।

Advertisement

वहीं बल्लेबाजी की जहां तक बात है किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल पहले नंबर पर ही हैं। सात मैचों में राहुल के बल्ले से 387 रन निकले हैं। पंजाब की टीम में राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने वाले मयंक अग्रवाल दूसरे नंबर पर हैं। मयंक ने सात मैचों में 337 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर फाफ डु प्लेसिस हैं जिनके नाम 307 रन हैं।

लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है।

KL Rahul and Kagiso Rabada Holds The Orange And Purple Caps Respectively!

Posted by Cricketnmore on Sunday, 11 October 2020

अंकतालिका में मुंबई इंडियंस 10 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के भी 10 अंक हैं लेकिन मुंबई नेट रन रेट में उनसे आगे है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार