भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर व पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आईपीएल के 5 सबसे शानदार युवा खिलाड़ियों का चुनाव किया है।

आकाश की लिस्ट में पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स की ओर ओपनिंग करते हुए रनों का अंबार लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ का है। गायकवाड़ इस सीजन के ऑरेंज कैप विजेता रहे हैं और टूर्नामेंट में उनके बल्ले से कुल 635 रन निकले। आकाश चोपड़ा ने गायकवाड़ को भारतीय टीम का भविष्य कहा है।

दूसरे खिलाड़ी के तौर पर आकाश चोपड़ा ने हर्शल पटेल का चुनाव किया है। आरसीबी से खेलने वाला यह खिलाड़ी साल 2021 के आईपीएल का पर्पल कैप विजेता रहा है और उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 32 विकेट अपने नाम किए हैं।

तीसरे खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में धमाल मचाने वाले आवेश खान को चुना है। आवेश ने इस सीजन कुल 24 विकेट अपने नाम किए हैं।

आकाश चोपड़ा के चौथे खिलाड़ी के रूप में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले रवि बिश्नोई शामिल हैं। रवि ने भले ही आईपीएल 2021 में ज्यादा मैच ना खेला हो लेकिन उन्हें जब भी मौका मिला है तब-तब उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। 9 मैचों में रवि के नाम कुल 12 विकेट दर्ज है।

इस लिस्ट में आखिरी खिलाड़ी के तौर पर केकेआर से दूसरे सीजन में ओपनिंग करते हुए धमाल मचाने वाले वेंकटेश अय्यर शामिल हैं। अय्यर ने यूएई में हुए दूसरे हाफ में कई मैच अकेले दम पर जितवाए हैं। इस सीजन अय्यर ने केकेआर की तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू करते हुए 10 मैचों में कुल 370 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार