IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में केकेआर के हरफनमौला बल्लेबाज आंद्रे रसेल का तूफान आया। रसेल जिस ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वह बहुत जल्द अपनी आंधी में सीएसके को उड़ा ले जाएंगे।

Advertisement

आंद्रे रसेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन की पारी खेली लेकिन केकेआर की पारी का 12वां ओवर डालने के लिए धोनी ने सैम कुरेन को बुलाया और सैम कुरेन ने इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर रसेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद रसेल खुद से काफी निराश थे।

Advertisement

रसेल ड्रेसिंग रूम की तरफ तो बढ़े लेकिन अपना विकेट गंवाने की निराशा उनपर इतनी हावी हो गई कि वह जीने पर ही बैठ गए। रसेल के चेहरे से साफ पता लग रहा था कि वह काफी ज्यादा दुखी हैं। रसेल को काफी देर तक जीने पर भावुक चेहरे के साथ बैठे हुए देखा गया था।

बता दें कि रसेल ने 54 रन की पारी में 6 छक्के व 3 चौके लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 245.45 का रहा था। उन्होंने अपना अर्धशतक 21 गेंदों पर पूरा किया था। रसेल ने अपने बल्ले से रनों की बारिश करते हुए इस एकतरफा मुकाबले में जान भर दी थी और तेज़तर्रार अर्द्धशतक ठोककर केकेआर को मैच में वापस लाया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार