SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान SRH के कप्तान केन विलियमसन ने शानदार कैच लपका है। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ खलील अहमद की गेंद को छक्का मारने के चक्कर में निपट गए। तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर यह वाक्या हुआ जब शॉ ने अपना विकेट गंवाया था।

Advertisement

पृथ्वी शॉ गेंद को मिडिल नहीं कर पाए और गेंद काफी देर हवा में थी। लेकिन, इस दौरान केन विलियमसन ने शानदार फील्डिंग का नमूना दिखाया था क्योंकि यह कैच उनसे काफी दूर था। केन विलियमसन दौड़ते हुए गए और स्लाइड मारकर कैच को लपक लिया। एक पल के लिए ऐसा लगा कि मानो केन विलियमसन यह कैच नहीं पकड़ पाएंगे।

Advertisement

लेकिन केन विलियमसन ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए अपने पीछे दौड़ते हुए कैच को लपक लिया। पृथ्वी शॉ को निराश मन से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। गेंदबाज खलील अहमद इस विकेट के बाद अपने कप्तान केन विलियमसन को खास अंदाज में बधाई देते हुए नजर आए थे।

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कगिसो रबाडा ने तीन वहीं एनरिक नॉर्ट्जे और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार