कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में रसेल ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जहां उन्हें हाथों में शराब की बोतल पकड़े हुए देखा गया है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही रसेल ने एक संदेश भी लिखा है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं रसेल दुखी हैं।

Advertisement

रसेल ने सीधे शब्दों में तो किसी भी बात का जिक्र नहीं किया लेकिन उनके पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह खुश नहीं हैं। हाथ में 'ओल्ड मॉन्क' की बोतल पकड़े हुए रसेल ने लिखा, 'यह ठीक है, कभी-कभी ठीक ना होना' इसके साथ ही कैरेबियाई ऑलराउंडर ने शराब पीने वाली इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह हर समय मदद करता है।'

Advertisement

मालूम हो कि आंद्रे रसेल का आईपीएल 2021 में अब तक प्रदर्शन काफी खराब रहा है। बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी से भी रसेल फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। आईपीएल 2021 में रसेल ने 19.66 की औसत के साथ 6 पारियों में सिर्फ दो बार 10 से ज्यादा रन बनाने में कामयाबी पाई है।

पिछले कई सालों से रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हुए हैं। केकेआर के लिए अकेले दम पर उन्होंने कई मैच जितवाए हैं। फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही अच्छी फॉर्म में लौटेंगे और केकेआर को अपने अभियान को पटरी पर लाने में मदद करेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार