IPL 2021, SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला गया मैच अंतिम क्षणों में पलटा था। हैदराबाद की टीम इस मैच में ड्राइवर सीट पर थी और 150 रनों का पीछा करते हुए उसके 16 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन थे। अंतिम 4 ओवर में जो कुछ भी हुआ उससे सभी हैरान थे। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के टीम की मालिक की बेटी काव्या मारन के एक्सप्रेशन्स पूरे मैच की कहानी अपने शब्दों में बया करते हैं। हैदराबादी की टीम जब इस मुकाबले को जीत रही थी तब काव्या मारन बेहद खुश हुईं और उनका चेहरा खिल रहा था लेकिन मैच पलटते ही उनके चेहरे के हाव भाव पूरी तरह से बदल गए।

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद का विकेट 17वें ओवर में गिरते ही काव्या के चेहरे पर मायूसी छा गई और वह रोने लगीं। क्रिकेट के मैदान पर हुए यह घटना जिंदगी की कहानी को भी बया करता है आप कब खुश हैं और कब आपकी खुशी गम में बदल जाए इसके बारे में कहना मुश्किल ही है।

बता दें कि विराट कोहली की टीम आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे। मैक्सवैल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए थे। वहीं, 150 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 143 रन ही बना सकी और मुकाबले को 6 रनों से हार गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार