IPL 2021: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli ) 2008 से आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं। कोहली 2013 से आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यह बात उठती है कि कोहली को आरसीबी की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। हालांकि, विराट ने बार-बार कहा है कि इतने साल आरसीबी को समर्पित करने के बाद, वह किसी अन्य टीम के लिए खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।

Advertisement

इस बीच आरसीबी ने ट्विटर पर कोहली के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विराट कोहली ने कहा, 'एक व्यक्ति के रूप में मुझे कभी नहीं लगा कि मैं आरसीबी से दूर जाना चाहता हूं क्योंकि मैंने एक भी खिताब नहीं जीता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चीजें बहुत ऑर्गेनिक हैं आप कुछ भी बना नहीं सकते हैं।'

Advertisement

विराट कोहली ने आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि लोग मुझे खेलने के लिए मजबूर कर रहे हैं, और मैं मैनेजमेंट को मुझे रखने के लिए मजबूर कर रहा हूं, इस तरह की बातचीत कभी नहीं हुई है। चीजें बहुत ऑर्गेनिक हैं। यहां जो सम्मान, देखभाल और आनंद मुझे मिला है, मुझे नहीं लगता कि मैं और कहीं ऐसा महसूस कर सकता हूं। यह अनुभव जादुई है।'

बता दें कि आरसीबी और मुंबई के बीच पहले मैच के साथ आईपीएल का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। दोनों ही टीमें काफी मजबूत हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2020 का खिताब अपने नाम किया था ऐसे में आरसीबी की टीम के लिए पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर पाना आसान नहीं होगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार