आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है और फैंस इस मुकाबले का इंतज़ार बेसब्री से कर रहे हैं।इस मुकाबले में वैसे तो कई खिलाड़ियों पर नज़रें होंगी लेकिन राजस्थान की उम्मीदें संजू सैमसन पर टिकी होंगी। इस महामुकाबले से पहले आकाश चोपड़ा ने भी संजू सैमसन को अपनी ईगो को कंट्रोल में रखने के लिए कहा है।

Advertisement

आकाश का मानना है कि इस मुकाबले में सैमसन की ज़ंग किसी और से नहीं बल्कि खुद से ही है और अगर उन्होंने वानिंदु हसरंगा के खिलाफ अपनी ईगो को कंट्रोल कर लिया तो वो इस मैच में बड़ा स्कोर बना सकते हैं। आईपीएल 2022 में इन दोनों टीमों के बीच हुए पहले संघर्ष में हसरंगा ने ही सैमसन को बोल्ड किया गया था। ऐसे में एक बार फिर जब ये दोनों आमने-सामने होंगे तो देखना होगा कि संजू हसरंगा के खिलाफ कैसे खेलते हैं।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश ने कहा, "संजू सैमसन की लड़ाई खुद से ही है। वानिंदु हसरंगा ने उसे कई बार आउट किया है लेकिन वो उसे आउट नहीं करता है, संजू खुद को आउट करता है। संजू खुद ऐसे शॉट खेलने की कोशिश करता है कि वो आखिरकार आउट हो जाए। क्या एक बार फिर बीच में अहंकार आ जाएगा, कि मुझे परवाह नहीं है कि आपका नाम क्या है या आपका रिकॉर्ड क्या है।"

आगे बोलते हुए मशहूर कमेंटेटर ने कहा, "जोस बटलर भी फॉर्म में वापस आ गया है, जो अच्छी खबर है। मुझे फिर से जोस से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है, वो बाद में भी हिट कर सकता है क्योंकि फॉर्म अब वापस आ गया है।" बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 89 रन बनाए थे। हालांकि, उनकी इस पारी के बावजूद राजस्थान की टीम ये मैच हार गई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार