IPL 2022: फाफ डु प्लेसिस और (Faf du Plessis) के धमाकेदार अर्धशतक के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की शानदार पारियों के  के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के लिए रनों का लक्ष्य दिया है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर टीम की शुरूआत अच्छी रही और कप्तान फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए सात ओवरों में 50 रन जोड़े। रावत ने 20 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली। इसके बाद डु प्लेसिस ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 65 गेंदों में 118 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। 

पहली बार बैंगलोर की कप्तानी कर रहे डु प्लेसिस की शुरूआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन बाद में उन्होंने वापसी कर रनों की रफ्तार को बढ़ाया। डु प्लेसिस ने पहली 30 गेंदों में 17 बनाए, लेकिन अपनी आखिरी 27 गेंदों में 71 रन जड़े।  उन्होने 57 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 88 रनों की पारी खेली।  

कोहली ने 29 गेंद में एक चौके और दो छक्कों की बदौलत नाबाद 41 रन, वहीं कार्तिक ने 14 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 32 रन बनाए।  जिसकी बदौलत बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार