IPL 2024 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रविवार (14 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ (69) और शिवम दुबे (नाबाद 66) की के अर्धशतकों के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में मुंबई रोहित शर्मा (नाबाद 105) के शतक के बावजूद भी 6 विकेट गवाकर 186 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने 28 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 
Advertisement

मुंबई को हुआ नुकसान

चेन्नई की छह मैच में चौथी जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। चेन्नई का नेट रनरेट बढ़कर +0.726 है। राजस्थान रॉयल्स पहले और कोलकाता नाइट राइजर्स दूसरे स्थान पर हैं।

मुंबई एक पायेदान फिसलकर आठवें स्थान पर हुंच गई है। छह मैच में यह टीम की चौथी हार है। मुंबई का नेट रनरेट -0.234 है। पंजाब किंग्स को फायदा हुआ है और टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली के सिर सजी है। उन्होंने अभी तक 6 मैच में 79.75 की औसत औऱ 141.78 की स्ट्राईक रेट से 319 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने एक शतक औऱ दो अर्धशतक जड़े हैं।

Also Read: Live Score

राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप है, उन्होंने 6 मैच में 11 विकेट अपने खाते में डाले हैं। पांच मैच में 10 विकेट के साथ मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार