भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 217 रन का टारगेट रखा है। 'विमेन इन ब्लू' सीरीज के इस अंतिम मैच को जीतकर 3-0 से 'क्लीन स्वीप' करने के इरादे से उतरी है।

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली वर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज अनुष्का शर्मा के साथ मैदान पर उतरीं। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 5.2 ओवरों में 54 रन की साझेदारी हुई। अनुष्का 20 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 28 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद शेफाली और निकी प्रसाद के बीच दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 14 रन की साझेदारी हो सकी। टीम ने निकी के रूप में दूसरा विकेट गंवाया, जिन्होंने भारत के खाते में सिर्फ 9 रन का योगदान दिया।

दिग्गज बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 84 रन जुटाकर टीम को 152 के स्कोर तक पहुंचा दिया। शेफाली ने 37 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली।

शेफाली के पवेलियन लौटने के बाद पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। हरमनप्रीत कौर 41 गेंदों में 91 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 10 चौके शामिल रहे। कप्तान मंधाना इस पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरीं। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए। मेहमान टीम की तरफ से बिलव्ड बिजा ने 4 ओवरों में 50 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नोमवेलो सिबांडा, तेंडाई मकुशा और न्याशा ग्वानजुरा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निक्की प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रेमा रावत के साथ इस मैच में उतरी है।

वहीं, जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानजुरा, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), कुदजई चिगोरा, लोरिन फिरी, तेंडाई मकुशा और नोमवेलो सिबांडा शामिल हैं।

स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निक्की प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रेमा रावत के साथ इस मैच में उतरी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार