IPL 2024 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोमवार (25 मार्च) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में उलटफेर किया है। दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ आरसीबी छठे स्थान पर है, उसका नेट रनरेट -0.180 है। इस मैच से पहले आरसीबी नौंवे नंबर पर थी। 

 
Advertisement

पंजाब किंग्स भी हार के बाद तीसरे नंबर से खिसककर पांचवें पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट गिरकर +0.025 हो गया है। पंजाब को अभी एक जीत और एक हार मिली है। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले और मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ही टीमों ने अभी एक-एक मैच खेला है। एक-एक पायेदान के साथ-साथ गुजरात टाइटंस तीसरे और कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब किंग्स ने 6 विकेट के मुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में 4 गेंद बाकी रहते हुए आरसीबी ने 4 विकेट से जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच रहे विराट कोहली ने 49 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए।

Also Read: Live Score

मंगलवार (26 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला होगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार