IPL 2025 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शनिवार (12 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 82 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल करल ली। हैदराबाद के लिए जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के जड़े। इसके अलावा ट्रैविस हेड ने 37 गेंदों में 66 रन बनाए। 

पॉइंट्स टेबल में बड़ी उलटफेर

हैदराबाद की छह मैच में यह दूसरी जीत है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर आ गई है। टीम का नेट रनरेट -1.245 हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स दसवें और मुंबई इंडियंस नौंवे नंबर पर खिसक गई है। 

वहीं पंजाब किंग्स की पांच मैच में दूसरी हार है औऱ टीम खिसककर छठे नंबर पर आ गई है। पंजाब का नेट रनरेट घटकर +0.065 हो गया है। 

Advertisement

इनके सिर सजी है ऑरेंज और पर्पल कैप

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन के पास है, जिन्होंने 6 पारियों में 349 रन बनाए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं, जो 6 पारियों में 329 रन बना चुके है। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद के नाम है, जो 6 मैच में 12 विकेट ले चुके हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 6 मैच में 11 विकेट अपने खाते में डाले हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार