IPL 2026 Orange Cap Table Update: शनिवार (25 अप्रैल) को हुए डबल हैडर के बाद आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की रेस काफी मजेदारी हो गई। पहला मैच खेला गया दिल्ली कैपिटल्स औऱ पंजाब किंग्स के बीच और दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ।
पहले मैच की शुरूआत तक ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का कब्जा था जो अब खिसककर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। केएल राहुल से होते हुए दिन के अंत पर ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के सिर सजी।
अभिषेक ने 8 मैच में 54.29 की औसत और 212.29 की स्ट्राईक रेट से 380 रन बना लिए हैं। उनके बाद केएल राहुल और वैभव सूर्यवंशी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप टेबल
अभिषेक शर्मा- 380 रन
केएल राहुल- 357 रन
वैभव सूर्यवंशी- 357 रन
हेनरिक क्लासेन- 349 रन
विराट कोहली- 328 रन
ऐसा रहा दोनों मुकाबलों का हाल
पहले मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली पर 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। जिसमें केएल राहुल ने नाबाद 152 रन और नीतीश राणा ने 91 रन की पारी खेली।
जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 76 रन और कप्तान श्रेयस अयय्र ने नाबाद 71 रन बनाए।
दूसरे मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया। राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन औऱ ध्रुव जुरेल ने 35 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में हैदराबाद ने 18.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। जिसमें शानदार अर्धशतक जड़ते हुए ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रन, अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए।