जयुपर, 18 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| एक समय अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण फ्रेंचाइजियों की सूची में ऊपर रहने वाले भारत के युवराज सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की जारी नीलामी में मंगलवार को खरीददार नहीं मिल सका। एक करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे युवराज के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। 

Advertisement

पिछले सीजन वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। 

वहीं, वेस्टइंडीज की टी-20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट इस साल दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलते नजर आएंगे। कोलकाता ने विंडीज के इस हरफनमौला खिलाड़ी के लिए पांच करोड़ की कीमत अदा की है। ब्राथवेट 75 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे। 

वहीं, बीते सीजन पंजाब का हिस्सा रहे हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में दिखेंगे। एक करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे अक्षर को दिल्ली ने पांच करोड़ दिए हैं। 

जॉनी बेयरस्टो अपने पहले आईपीएल में पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेंगे। हैदराबाद ने इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए 2.2 कोरड़ दिए हैं। वहीं वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन किंग्स इलेवन पंजाब के साथ आईपीएल पदार्पण करेंगे। पंजाब ने इस खिलाड़ी के लिए 4.2 करोड़ रूपये दिए हैं। 

चोट से जूझ रहे रिद्धिमान साहा को हैदराबाद ने एक बार फिर 1.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। टीम ने उन्हें पहले रिटेन न करने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में

Athar Ansari
►Journalist (Haider Bilal) Read More
ताजा क्रिकेट समाचार