भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आज यानी 6 सितंबर को को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का शेड्यूल जारी करेगी। आईपीएल के चेयरेमैन ब्रजेश पटेल ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में इस बात को कन्फर्म किया है। 

Advertisement

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाना है। आईपीएल के नियमों के अनुसार टूर्नामेंट का पहला मैच पिछले सीजन के चैंपियन और रनरअप के बीच होता है। बता दें कि पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने जीता था और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रनरअप रही थी।

Advertisement

लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स में कोरोना पॉजिटिव मामले पाए जाने के बाद इसे लेकर संदेह पैदा हो गया था। लेकिन शुक्रवार को धोनी के नेतृत्व में चेन्नई की टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी। जिसके बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहले मुकाबले की संभावना बढ़ गई है, लेकिन पूरा शेड्यूल आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। 

बता दें कि 28 अगस्त को चेन्नई सुपर किंग्स के 13 सदस्य कोरोनो पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें दो खिलाड़ी दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल थे। 

आईपीएल 2020 के सभी मुकाबले दुबई, अबुधाबी औऱ शारजहां के मैदानों पर खेले जाएंगे। फाइनल मैच 10 नवंबर को होगा।
 

 

#CPL20 (Match #27) - Trinbago Knight Riders Beat St Lucia Zouks By 23 runs. Watch The Post Match Interview Of Winning Captain Kieron Pollard & Losing Captain Daren Sammy

Posted by Cricketnmore on Saturday, September 5, 2020
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार