मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी ट्रॉफी मुकाबले की पहली पारी में शानदार नाबाद दोहरा शतक बनाने वाले सरफराज खान दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाए। दूसरी पारी में सरफराज ने 36 गेंदों में 17 रन बनाए और जिस तरह से वो आउट हुए उसका क्रेडिट रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को भी जाता है।

Advertisement

रेस्ट ऑफ इंडिया के स्पिनर सारांश जैन ने अपनी चतुर ऑफ-ब्रेक से सरफराज को चकमा दिया और 43वें ओवर में उन्हें पवेलियन भेज दिया। ये ओवर की तीसरी गेंद थी और सारांश ने राउंड द विकेट से मिडिल पर शॉर्ट गेंद फेंकी। सरफराज लेग साइड की तरफ गेंद को खेलने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को मिस कर गए और गेंद सीधे उनके पैड पर जा लगी। इसके बाद बड़ी अपील हुई, लेकिन अंपायर ने सरफराज को आउट नहीं दिया।

Advertisement

इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ एक्शन में आए और उन्होंने फैसले को चुनौती देने का फैसला किया और डीआरएस ले लिया। जब डीआरएस में देखा गया तो बॉल ट्रैकिंग में तीन रेड दिखाई दिए और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और सरफराज के होश उड़ चुके थे। ये विकेट सारांश जैन का पांचवां विकेट भी था।

अगर इस मैच की बात करें तो ये मैच फिलहाल ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा है। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं और उनकी कुल बढ़त 349 रनों की हो गई है। आपको बता दें कि अगर ये मैच ड्रॉ होता है तो ट्रॉफी मुंबई के पास चली जाएगी क्योंकि वो पहली पारी में लीड हासिल करने में सफल रहे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार